भौतिकी का परिचय । भौतिकी क्या है? इसकी परिभाषा क्या है? इसके उद्देश्य क्या हैं ?

भौतिकी (physics)

भौतिकी (physics)शब्द की व्युत्पत्ति ग्रीक शब्द फ्युसिस(Fusis) से हुई है , जिसका अर्थ है प्रकृति (Nature) , संस्कृत में भी प्राकृतिक(Natural) के लिए भौतिक (Physical)शब्द का प्रयोग किया जाता है । इसी से भौतिकी शब्द बना है ।

परिभाषा (‍ Definition )

(1) भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है , जिसके अंतर्गत प्रकृति और प्राकृतिक परिघटनाओं का अध्ययन किया जाता है ।

(2) भौतिकी , विज्ञान की वह शाखा है , जिसके अंतर्गत द्रव्य , ऊर्जा और उनकी अंतक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है ।

भौतिकी के उद्देश्य (Aim of physics)

भौतिकी का मुख्य उद्देश्य इस भौतिक जगत की सत्यता को उजागर करना तथा विभिन्न पदार्थों के व्यवहारों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर ढूंढना है। भौतिकी के अंतर्गत प्रकृति के उन मूलभूत नियमों का अध्ययन किया जाता है जिन पर प्राकृतिक परिघटनाएं आधारित होती हैं। प्रकृति में ब्रह्मांड की समस्त वस्तुएं सम्मिलित हैं। ये वस्तुएं द्रव्य और ऊर्जा से मिलकर बनी होती हैं।

Design a site like this with WordPress.com
Get started